Homeधाररिंगनोदधार पुलिस की बड़ी कार्यवाही रिंगनोंद ताराघाटी डकैती का सफल खुलासा**...

धार पुलिस की बड़ी कार्यवाही रिंगनोंद ताराघाटी डकैती का सफल खुलासा** सरदारपुर पुलिस ने 02 और आरोपियों को किया गिरफ्तार  प्रकरण में शामिल सभी 06 आरोपियों की गिरफ्तारी

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) जिला पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं श्रीमती पारूल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरदारपुर अनिल कुमार जाधव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रिंगनोंद उपनिरीक्षक गुलाबसिंह भयड़ियाएवं उनकी टीम ने रिंगनोंद ताराघाटी क्षेत्र में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का पूर्ण खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

घटना का विवरण

दिनांक 05/05/2026 को फरियादी पप्पु पिता केलसिंह अनारे निवासी ग्राम चामझर, थाना टांडा, जिला धार, अपनी पत्नी सेलबाई के साथ मोटरसाइकिल से रिंगनोंद आए थे। यहां उन्होंने लगभग ढाई किलोग्राम चांदी गिरवी रखकर ₹2,70,000 प्राप्त किए। उक्त राशि एक थैली में रखकर दोनों अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर लगभग 02:30 बजे वन चौकी के पास भीलखेड़ी क्षेत्र में पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने फरियादी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर लात मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक आरोपी ने फरियादी की पत्नी के पास रखी नगदी से भरी थैली बलपूर्वक छीन ली तथा सभी आरोपी मोटरसाइकिल से रिंगनोंद की ओर फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना सरदारपुर पर अपराध क्रमांक 122/2026 अंतर्गत प्रारंभ में धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। पुलिस की कार्यवाही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। साइबर सेल धार की तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 24/06/2026 को फरार आरोपी सन्नी पिता जानू डावर निवासी कालीदेवी, थाना टांडा. प्रवीण उर्फ नन्नू पिता भुवानसिंह डावर निवासी कालीदेवी, थाना टांडा। को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की राशि में से ₹67,000 नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व पुलिस द्वारा आरोपी गोकुल पिता हरिसिंह निवासी नयापुरा भीलखेड़ी।मुकाम पिता धनसिंह भील निवासी कालीदेवी, थाना टांडा।लोकेश पिता करमसिंह निवासी कालीदेवी, थाना टांडा।

एक विधि-विरुद्ध बालक।

को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,36,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की जा चुकी है। इस प्रकार प्रकरण में शामिल सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अब तक कुल ₹2,03,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।

प्रकरण विवरण

अपराध क्रमांक 122/2026 धाराएँ 304(2), 310(2) बीएनएस थाना सरदारपुर कुल बरामदगी ₹2,03,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।

विशेष योगदान

प्रकरण के सफल खुलासे में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही उप निरीक्षक गुलाबसिंह भयड़िया सउनि जितेन्द्र नरवरिया प्रधान आरक्षक मेहरसिंह बडोले आरक्षक शिव श्रीवास्तव आरक्षक राहुल मंडलोई आरक्षक मुनसिंह मईड़ा आरक्षक दिनेश सोलंकी आरक्षक अनिल जाधव सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रकरण के सफल अनावरण में विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!