सुनील तोमर आलीराजपुर
आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया एवं जिलाध्यक्ष मकू परवाल उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों विशेषकर भाजपा स्थापना दिवस एवं “गांव बस्ती चलो अभियान” को लेकर आवश्यक चर्चाएं की गईं।

कार्यकर्ताओं से संवाद कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की और अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान नगर पालिका आलीराजपुर, नगर परिषद आजाद नगर एवं जोबट के सभी नगरीय निकायों के नवनियुक्त एल्डरमैनो का स्वागत किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी खरत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, विशाल रावत, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल सहित सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।