Homeअलीराजपुरबोहरा समाज के धर्मगुरु का जल्द होगा आलीराजपुर आगमन, कैबिनेट मंत्री ने...

बोहरा समाज के धर्मगुरु का जल्द होगा आलीराजपुर आगमन, कैबिनेट मंत्री ने लिया तैयारियों का लिया जायजा

सुनील तोमर आलीराजपुर 

आलीराजपुर। बोहरा समाज के धर्मगुरु के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने आलीराजपुर के बोहरा वाड़ी मोहल्ले में पहुंचकर समाजजनों से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने बोहरा समाज के लोगों से चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। समाजजनों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान महामंत्री मोंटू शाह, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाजजनों मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री श्री चौहान एवं जिलाध्यक्ष श्री परवाल ने कहा कि धर्मगुरु का आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है और उनके स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। समाजजनों ने भी इस अवसर पर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!