दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा आज भी मंडी सुनी व्यापारी अपनी अपनी दुकानों पर कर रहे है खरीदी जिससे किसानों को हो रहा है घाटा लगातार जिला कलेक्टर नीतू माथुर मंडी अधिकारी जोबट उपमंडी कर्मचारी चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा द्वारा निर्देश के बाद अवैध दुकानों ओर गोदाम पर कार्यवाही और फिर नोटिस दिए जाने के बाद भी व्यापारी उफ़ तक नहीं कर रहे है क्या अनाज माफियाओं का सहयोग है या स्थानीय राजनेताओं का आशीर्वाद ।

नगर के व्यापारियों को अपनी दुकान पर अनाज खरीदने की आदत पड़ गई है क्योंकि वहां वह किसानों को तोल काटे में बड़ी मात्रा में हेराफेरी करते ही होंगे क्योंकि जब खुल्ले आम मंडी में ही तोल काटे में अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में हेरा फेरी कर रहे थे ।जिसका जीता जागता उदाहरण मंडी अधिकारियों ने स्वयं मिलकर हेरा फेरी कर रहें थे चंद्रशेखर आजाद नगर उप मंडी कर्मचारी अय्यूब खान व्यापारियों के साथ मिलकर 7450 रुपए क्विंटल कपास मंडी में खरीदवा रहे थे और वही एक क्विंटल कपास व्यापारी जोबट के बड़े व्यापारियों को 7250 रुपए में बेचते हुवे पकड़े गए 200 रुपए क्विंटल व्यापारी एक क्विंटल पर घाटा उठा रहे थे ।

जिसका भांडा फूटा और मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अय्यूब को संभाग से बाहर देवास ट्रांसफर कर दिया था आज भी चंद्रशेखर आजाद नगर के अनाज व्यापारी वही नीति से घर पर और दुकान पर खरीदी कर रहे थे जहां रोजाना गरीब आदिवासी किसानों को लुट रहे है क्योंकि उनके तोल काटे आज भी गलत सेट किए हुवे होंगे और नगर के अलावा बरझर झिरन सेजावाडा, बड़ी पोल देवली आदि के व्यापारी तो कभी मंडी आए ही नहीं । किसी भी मंडी अधिकारी कर्मचारी जिला कलेक्टर का आदेश नहीं मानकर रोजाना मंडी में दुकान नहीं लगाकर किसानों को चुना लगाया जा रहा है ।।