आलीराजपुर संवाददाता
आम्बूआ:- सैयदना साहब के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के नेता एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल सोमवार को आम्बूआ पहुंचे उनके साथ पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं अलीराजपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र टवली भी पहुंचे एवं व्यवस्था का जायजा लेकर सभी समस्याओं का वहीं पर निराकरण किया!

बोहरा समाज के लोगों ने एवं सरपंच रमेश रावत ने गांव में लगातार बढ़ रहे मच्छरों के लिए फोग मशीन की मांग की जिसे आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने दिलवाने का आश्वासन दिया! पटेल के साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अलीराजपुर राजेंद्र टवली, सरपंच रमेश रावत, विजय पटेल, युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष विक्की महेश्वरी, बृजेश खंडेलवाल, आदि उपस्थित थे

नगर पालिका ने पहुंचा है सफाई कर्मी
आम्बूआ संपूर्ण ग्राम में धर्मगुरु का अलग-अलग जगह कदमपोसी होने के कारण संपूर्ण ग्राम की साफ सफाई के लिए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल मैं अलीराजपुर नगर पालिका के 10 सफाई कर्मचारियों को संपूर्ण ग्राम की सफाई के लिए सोमवार सुबह रवाना किया!

खंडेलवाल का स्वास्थ्य पूछा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश खंडेलवाल का विगत दिनों हुए ऑपरेशन के कारण और अस्वस्थ चल रहे हैं! उनका स्वास्थ्य पूछने के लिए उनके निवास पर पहुंचे एवं स्वास्थ्य की जानकारी दी! पटेल कांग्रेस के नेता स्वर्गीय अमान पठान के घर भी पहुंचे और उसके परिवार को उर्स कि मुबारकबाद दी! उर्स के लिए मुस्लिम समाज कमेटी को इस अवसर पर सहयोग राशि भी प्रदान की!