चंद्रशेखर आज़ाद नगर संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के जनपद प्रांगण में कपास पर विशेष परियोजना के तहत् वृहद कृषक मेले का आयोजन किया गया। आयोजन में उपस्थित कृषकों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुवे कहा कि हमारा क्षेत्र कभी उड़द की फसल के लिए जाना जाता था। लेकिन रासायनिक खाद और दवाइयां के उपयोग के चलते धीरे-धीरे उड़द की फसल में पीला मौजक आने लगा और अब यह उड़द का क्षेत्र कपास उत्पादक में बदल गया। किसानों को चाहिए वह हमारे वैज्ञानिकों के बताएं अनुसार जैविक खेती के तहत जैविक खाद,बीज व दवाई का उपयोग करें। जिससे हमारे क्षेत्र की उड़द उत्पादन में पहचान वापस लौट सके साथ ही कपास की उन्नत खेती को भी जारी रखे ।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने पारंपरिक खेती को उन्नत व उपयोगी बनाने के लिए जैविक खाद,बीज और दवाई निर्माण की बारे में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक त्रिपाठी ने सुलजने(मुरंगा) की फली,महुआ और सोयाबीन के दैनिक जीवन में उससे बनने वाली खाद्य वस्तु की उपयोगिता व पौष्टिकता की जानकारी दी। इस अवसर पर जैविक खेती के बारे में योगेश सोलंकी द्वारा विस्तार से बताया । जब कि कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नितिन तोमर ने जानकारी दी । कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों के लिए स्वागत भाषण वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मानसिंह चंगोड़ द्वारा दी गई। इस अवसर पर कृषकों को कृषि उपयोगी कीट देकर सम्मानित कर किया गया।

जबकि अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषकों के साथ कृषि आशा व आत्मा योजना के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।अतिथियों व उपस्थित किसानों का आभार अनीस चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।