Homeअलीराजपुर40 वर्षों बाद बोहरा समाज के धर्म गुरु सैयदना साहब का आलीराजपुर...

40 वर्षों बाद बोहरा समाज के धर्म गुरु सैयदना साहब का आलीराजपुर आगमन, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक सेना महेश पटेल ने प्रशासन से की विशेष व्यवस्थाओं की मांग

आलीराजपुर संवाददाता

जिले के लिए अत्यंत गौरव एवं आस्था का विषय है कि बोहरा समाज के पूज्य धर्म गुरु सैयदना साहब लगभग 40 वर्षों बाद आलीराजपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक तैयारियों के संबंध में निवेदन किया है। उन्होंने कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं अन्य संबंधित विभागों से आग्रह किया है कि सैयदना साहब के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ,एवं विधायक पटेल ने विशेष रूप से बरझर, चंद्रशेखर आजाद नगर, अंबुआ, जोबट, आलीराजपुर से लेकर नानपुर तक के प्रमुख मार्गों की मरम्मत, गड्ढा मुक्त सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, ताकि जिले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जब किसी समाज के धर्म गुरु किसी क्षेत्र में पधारते हैं, तो वह केवल एक समाज का नहीं बल्कि पूरे जिले का सम्मान एवं सौभाग्य होता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि इस अवसर को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल विधायक सेना महेश पटेल ने जिले के समस्त समाजजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं उत्साह के साथ सैयदना साहब का भव्य स्वागत करें और इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाएं। अंत में उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई कि सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें, जिससे जिले की सकारात्मक छवि प्रदेशभर में स्थापित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!