Homeअलीराजपुरशिक्षा चौपाल अंतर्गत ग्राम सेजावाड़ा में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के...

शिक्षा चौपाल अंतर्गत ग्राम सेजावाड़ा में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी।  विद्यालय में प्रवेश योग्य बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। 

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । जिला कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर एवं एसडीएम निधि मिश्रा के मार्गदर्शन में शासन द्वारा चलाए जा रहे शाला त्यागी बच्चों तथा नवीन प्रवेश लेने योग्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये विकासखंड के गांवों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके तहत विकासखंड के चयनित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा चौपाल में नुक्कड़ नाटक की अभिनव प्रस्तुतियां गांवों में दी जा रही हैं।  इसी के तहत ग्राम सेजावाड़ा में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की अभिनव प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा नाटक के माध्यम से बताया गया कि जो विद्यार्थी विद्यालय में अध्ययन करते हैं वह एक दिन पढ़ लिखकर डॉक्टर,इंजीनियर तो कोई अधिकारी बन जाता हैं।

जबकि जो बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते या बीच में पढा़ई छोड़ देते हैं वह जीवनभर मेहनत मजदूरी करके अपना जीवनयापन करते हैं उन्हें कई कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।विद्यार्थियों ने गीत के माध्यम शासन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी भी दी गई।  इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी ने उपस्थित ग्रामीणों से शासन के द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत अधिक से अधिक पढ़ने योग्य बच्चों को जो स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं उन्हें अपने नजदीक विद्यालय में प्रवेश दिलाने की अपील की। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,हायर सेकेंडरी सेजावाड़ा प्राचार्य गजराज सिंह चौहान,चुने सिंह चौहान,उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता,राधेश्याम बिरला,शिक्षिका शिवांगनी गौड़,शीतल मोहनिया, सेवंता केश, सेजावाड़ा संकुल जन शिक्षक धनिया बामनिया,रायसिंह राठौर,मावसिंह राठौर, तौल सिंह परमार आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!