Homeझाबुआआम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन  ...

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन  किसानों की फसलों का हुआ नुकसान मुआवजा देने की मांग

झाबुआ डेस्क 

——————

बिन मौसम बरसात से किसानों की फसलों के नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग उल्लेखनीय है कि झाबुआ जिले के किसान एवं आम आदमी पार्टी, झाबु‌आ के प्रतिनिधि इस ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि हाल ही में हुई बिन मौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले में मक्का, गेहूं, चना एवं अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण अधिकांश किसान केवल खेती पर निर्भर हैं और इस आपदा ने उनके जीवन और आजीविका पर गंभीर असर डाला है।

ये रही मांग..

1, झाबुआ जिले में प्रभावित फसलों का तुरंत विशेष सर्वेक्षण कराया जाए।

2 प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ उचित और पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए।

3. फसल बीमा योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराई जाए।

4. प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली पर अस्थायी रोक लगाई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!