झाबुआ डेस्क
झाबुआ ।श्री नामिनाथ जैन तीर्थ श्वेतांबर श्री संघ कल्याणपुरा से श्री गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ झाबुआ एक दिवसीय “तीर्थ दर्शन पदयात्रा” शुक्रवार को श्री सागर समुदायवर्ती साध्वी श्री रत्नरिद्धि श्री जी महाराज साहेब एवं रत्नवृद्धि श्री जी महाराज साहेब की पावनकारी शुभ निश्रा में लाभार्थी भावेश कुमार मेहता परिवार द्वारा आयोजित किया गया इस अवसर पर 100 से अधिक तीर्थ यात्रियों ने कल्याणपुर से श्री गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ तक 14 k.m.पैदल यात्रा कर दर्शन वंदन किए। श्री संघ के रिंकु रुनवाल ने बताया कि पैदल यात्रिक संघ के अंतर्गत आज प्रातः ठीक 5:00 बजे पूज्य साध्वी जी भगवंत की पावनकारी शुभ निश्रा में श्री नमिनाथ जैन मंदिर कल्याणपुर से दर्शन वंदन कर 100 से अधिक पैदल यात्रीको ने विहार किया यांत्रिक संघ सर्वप्रथम श्री केसरियाजी जैन तीर्थ रंगपुर पर प्रातः 9:00 बजे आगमन हुआ वहां पर श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता,अंकित रुनवाल,मुकेश लोढ़ा,रितेश गादिया आदि ने अक्षत से सभी को बधाया ,सभी समाज जनों ने दर्शन वंदन एवं आरती की वहां से यांत्रिक संघ श्री महावीर बाग तीर्थ पर पधारे वहां पर पूज्य साध्वी जी भगवंत ने चैत्य वंदन की विधि कार्रवाई एवं श्री महावीर बाग स्मारक ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री रमेश जी बांठिया ,जितेंद्र बाबेल ,भारत बाबेल, संजय मेहता आदि ने लाभार्थी मेहता परिवार का शाल श्रीफल से बहुमान किया। श्री महावीर बाग से जुलूस के रूप में पैदल यांत्रिक संघ का नगर में प्रवेश प्रारंभ हुआ भगवान को रथ में लेकर श्री मती सरीताबेन मेहता बैठी हुई थी बच्चे जैन ध्वज के साथ जय जय श्री आदिनाथ … जय जय श्री पार्श्वनाथ के नारे लगा रहे थे सबसे आगे श्रावक वर्ग चल रहा था उसके पश्चात पूज्य साध्वी जी भगवंत के साथ श्राविकाए चल रही थी जुलूस महावीर बाग से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,मार्केट होते हुए श्री ऋषभदेव 52 जिनालय पहुंचा जहां पर श्री संघ के पदाधिकारी ने श्री संघ को अक्षत से बधाया एवं गहुली की गई, पूज्य साध्वी जी भगवंत ने चैत्य वंदन की विधि करवाई व सभी यात्रिकों ने जिनालय के दर्शन वंदन किये। श्री ऋषभदेव 52 जिनालय के उपाश्रय पर जैन श्री संघ झाबुआ की ओर से लाभार्थी भावेश मेहता का बहुमान शाल श्री फल से श्री संघ के वरिष्ठ धर्मचंद मेहता, मनोहरलाल भंडारी,नरेंद्र संघवी मुकेश लोढ़ा अशोक राठौड़ मनोहर मोदी राजेंद्र रुनवाल राजेंद्र भंडारी एवं रितेश गादिया ने किया

बावन जिनालय से सभी महानुभाव जुलूस के रूप में श्री गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ पधारे रास्ते में कई जगह लाभार्थी मेहता परिवार का बहुमान किया गया साथ ही श्री मनोहरलाल छाजेड,रितेश गादिया, श्रीमती शकुंतला रुनवाल आदि परिवारों की ओर से संघ पूजा भी की गई। श्री राज पुष्प हेमेंद्र आयम्बिल खाता भवन से पूज्य साध्वी श्री रत्नरेखा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 3 ने भी पैदल यांत्रिक संघ में निश्रा प्रदान की। पैदल यांत्रिक संघ श्री गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ पर पधारा जहा पर श्री तीर्थेंद्र सुरी ट्रस्ट मंडल के प्रमुख अनिल राठौड़,तेज प्रकाश कोठारी, अनिल रुनवाल अशोक राठौड़, कैलाश सकलेचा, मनोज खाबिया आदि ने अक्षत से बधाया एवं अगवानी की एवं पूज्य साध्वी जी भगवंत के समक्ष गहुली की गई। श्री संघ एवं समस्त यांत्रिक जनों ने पूज्य साध्वी जी भगवंत के साथ दर्शन वंदन किये एवं चैत्य वंदन की विधि की। पूज्य साध्वी जी भगवंत ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समता एवं समाधि किसे कहते हैं, जब तक यह नहीं आए तब तक जीवन में किया गया तप और जप सभी निष्फल होता है। जीवन में जिस दिन समाधि एवं समता आ गई उस दिन जीवन नंदनवन बन जाता है पूज्य साध्वी श्री अनुभवदृष्टा श्री जी महाराज साहब जी ने लाभार्थी परिवार की खूब-खूब अनुमोदना की एवं वहां पर उपस्थित समाजजनो को ऐसे ही संघ का आयोजन करने की अपील की जिसमें कई श्रावक श्राविकाओं ने ऐसा संघ निकालने का संकल्प किया।
बहुमान किया
धर्मसभा के पश्चात लाभार्थी मेहता परिवार का श्री संघ एवं श्री गोड़ी पार्श्वनाथ तीर्थ समिति की ओर से ट्रस्ट मंडल ने शाल श्री फल से बहुमान किया , श्री नमीनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ कल्याणपुर से विजय कुमार जैन दिलीप कुमार कोठारी, सुलभ जैन ने बहुमान किया श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से प्रवीण सुराणा,राकेश घोड़ावत, नरेश घोड़ावत ने बहुमान किया, श्री तेरापंथ महासभा की ओर से मुकेश मेहता शीतल दुधादिया ने बहुमान किया श्री विघ्नहरा पार्श्वनाथ तीर्थ फूलमाल ट्रस्ट की ओर से यशवंत भंडारी कमलेश भंडारी ने बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता ने किया, आभार लाभार्थी भावेश मेहता ने माना कार्यक्रम पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन मेहता परिवार द्वारा किया गया।