रिपोर्टर सुनील खोडे
—————————
पेटलावद शहर में प्रतिवर्ष अनुसार वर्ष 2025 में भी श्री भैरवनाथ मवेशी मेले का आयोजन किया गया था, मेले के दौरान लगने वाले झूलों की गुणवत्ता और नियमों पर सवाल खड़े करते हुए पेटलावद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती ममता गुजराती के द्वारा नगर परिषद, एसडीएम एवं कलेक्टर के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाते हुए नियम अनुसार झूले लगाए जाने एवं झूलो का फिटनेस इंश्योरेंस तमाम नियमों का पालन करने की बात कही गई थी। जिस वजह से पेटलावद में झूला संचालकों द्वारा सभी तो नहीं किंतु कुछ मापदंडों का पालन किया गया। तब जाकर कहा जा सकता है कि बिना किसी अप्रिय घटना के पेटलावद में मेला संपन्न हो सका।
अन्यथा झाबुआ से पूर्व ही पेटलावद में कोई दुर्घटना हो सकती थी, विदित हो की झाबुआ में झूला गिरने के कारण 23 से अधिक बालिकाएं घायल हुई है, झूला संचालकों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। ऐसा ही हादसा पेटलावद में भी नगर परिषद ने आमंत्रित किया था। समय रहते पार्षद द्वारा आपत्ति दर्ज करवाई गई थी ओर जनता के हित में आवाज उठाई गई।