अभिषेक गुप्ता चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा
शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चंद्रशेखर आजाद नगर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ( राष्ट्रीय युवा दिवस ) मनाई गई | जिसके अंतर्गत सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया | इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्राचार्य डॉ आर के वाखला की अध्यक्षता में व्याख्यान , भाषण कार्यक्रम आयोजित किया गया |

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुए | इसके पश्चात सभी अतिथि एवं स्टाफ को वालंटियर्स ने रासेयो बैच एवं तिलक लगा कर स्वागत किया | विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ जे सी बैरागी ने कहा कि अपना लक्ष्य बनाओ और उस लक्ष्य के पीछे तब तक लगे रहो ,जब तक कि वह प्राप्त नहीं हो जाए | स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में उतारो |

कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में रासेयो वालंटियर्स उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन रासेयो वालंटियर कु आराधना प्रजापत ने किया | आभार कु भावना ने माना |