करीम खान बरझर
ग्राम पंचायत रिंगोल / सेक्टर बरझर शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय मालमसुरी रिंगोल के बच्चे, युवा, ग्रामीणजन एवं शिक्षक गण कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुवे जिसके बाद ग्रामोदय से राष्ट्रोदय मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खुले परिसर में चटाई बिछाकर आयोजित किया गया,

जिसमें बच्चों शिक्षक, सेक्टर प्रभारी प्रस्फुटन समिति,युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार के महत्व, योग के लाभ, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के विषय में जानकारी दी गई। सूर्य नमस्कार के अभ्यास के माध्यम से सभी को अनुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:योग एवं सूर्य नमस्कार के प्रति जनजागरूकता
बच्चों एवं युवाओं में स्वस्थ आदतों का विकासनशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माणभारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम में (नवांकुर संस्था) सनातन सेवा समिति रिंगोल के सेक्टर प्रभारी संजय बामणिया, रिंगोल सरपंच महेश भूरिया जी,महेश जादव प्रधानाध्यापक भारतसिंह बामनिया महेश जादव प्रतपसिंह जादव कालुसिंह चौहान अजीत सोलंकी भरतसिंह जादव बच्चे, ग्रामीण जन के द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।