रिंगनोद:- (योगेश गवरी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रिगनोद खंड के आठ 8 ग्रामों एवं 7 मोहल्लों का हिंदू सम्मेलन का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा, साथ ही इसी दिन समरसता सहभोज का आयोजन भी होगा। इसको लेकर सोमवार को आईजी कॉलोनी में भूमि पूजन, भव्य ध्वजारोहण, भारत माता पूजन, अक्षत कलश और रुद्राक्ष पूजन किया गया। जय जय सियाराम जय गज के साथ सकल हिंदू समाज के सानिध्य में विधिवत भूमि पूजन पंडित गिरिराज व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ भी किया। भूमि पूजन के पूर्व योग माया मंदिर परिसर से भव्य अक्षत कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से निकल गई जिसका समापन आईजी कॉलोनी में भूमि पूजन के साथ हुआ।

स्वयंसेवक तथा हिंदू समाज जन उपस्थित थे। भूमि पूजन के बाद उपस्थित जनों को अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारी भी दी गई। नगर के प्रत्येक घर में जाकर उक्त आयोजन की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर घर जाकर आयोजन का निमंत्रण हिंदू परिवार को दिया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होकर धर्म का लाभ ले सके तथा सम्मेलन के दौरान समाज की एकता राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण, परिवार संस्था की मजबूती, युवा पीढ़ी में राष्ट्र भाव जागरण, सेवा कार्यों तथा पांच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन की भावनाओं को और मजबूत करना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक परिवार तक सकारात्मक रचनात्मक और राष्ट्रहित के संदेश को पहुंचना है, विशेष रूप से युवाओं महिलाओं और बालक बालिकाओं की सहभागिता पर बल दिया गया है।ताकि आने वाली पीढ़ी सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सजग और संगठित बन बन सके भूमि पूजन करते वक्त बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वयंसेवक हिंदू समाज के लोग शामिल हुए