दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में आज दिनांक 5/12/2025 को वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र चन्द्र शेखर आजाद नगर अंतर्गत नगर वन मैं अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हुए विषयों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए

इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप मैं नगर परिषद चन्द्र शेखर आजाद भाभरा नगर अध्यक्ष निर्मला डावर एवं जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा उपस्थित रहे।वन विभाग चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के वन परिक्षेत्र अधिकारी सत्येंद्र कौरव के साथ दीवान कटारा डिप्टीरेंजर ,नूरला चौहान डिप्टीरेजर,केसर सिंह बघेल डिप्टीरेंजर,भीमसिंह कनेश, वनरक्षक , धनसिंह रावत वनरक्षक ,रमेश भूरिया वन रक्षक ,धीरेन्द्र चौहान वनरक्षक ,प्रकाश राने वनरक्षक ,रिलेश चौहान वन रक्षक ,सुनील खदेड़े वनरक्षक , राजेश कुमार वसुनिया वनरक्षक एवं अन्य सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे ।
