झाबुआ डेस्क
झाबुआ। ग्राम पंचायत धांधलपुरा बड़ा, ग्राम गोमला, कठड़ा फलिया, तहसील रामा, क्षेत्र के समस्त निवासीगणों आवेदन प्रस्तुत करते हुए फलिये की आंगनवाड़ी भवन तितरिया पिता रावा, जाति मखोडिया की निजी भूमि पर निर्मित है। उक्त भूमि हमारे परिवार द्वारा आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु जनहित में निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। महोदय, वर्तमान में उक्त आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता सहायिका के पद पर अन्य स्थान (कालीदेवी) की नियुक्ति प्रस्तावित की जा रही है, जो स्थानीय निवासी नहीं हैं। साथ ही यह नियुक्ति राजनीतिक दबाव में की गई प्रतीत होती है, जिससे हमारे फलिये के स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। हमारे परिवार एवं फलिये के निवासीगण यह चाहते हैं कि चूंकि आंगनवाड़ी भवन हमारी भूमि पर स्थित है तथा हमारे परिवार के सदस्य एवं फलिये के लोग स्थायी रूप से यहीं निवास करते हैं, अतः आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक पद पर हमारे परिवार के किसी योग्य सदस्य को नियुक्त किया जाए, जिससे हमारी आजीविका का साथन सुनिश्चित हो सके, आंगनवाड़ी का संचालन नियमित एवं सुचारू रूप से हो, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं लाभार्थियों को समय पर सेवाएं प्राप्त हो सकें। जिसको लेकर कालीदेवी की कार्यकर्ता कांती गामड़ एवं सहायिका पांचा परमार की प्रस्तावित की गई नियुक्ति को निरस्त किया जाए तथा हमारे फलिये एवं परिवार के स्थानीय निवासी को उक्त आंगनवाड़ी केंद्र में नियुक्ति दी जाए