Homeझाबुआध्वज स्थापना के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन, पिटोल में...

ध्वज स्थापना के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन, पिटोल में 11 जनवरी को होगा ऐतिहासिक आयोजन

ध्वज स्थापना के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन, पिटोल में 11 जनवरी को होगा ऐतिहासिक आयोजन

विनय पंचाल पिटोल।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ सोमवार को ध्वज स्थापना एवं विधिवत भूमि पूजन के साथ हुआ। पिटोल पुलिस चौकी के सामने स्थित खेल मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न किया गया।

आगामी 11 जनवरी (रविवार) को पिटोल खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस विराट सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण है। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

इस सम्मेलन में पिटोल खंड के 11 गांवों की सहभागिता रहेगी। नगर की धर्मप्रेमी जनता के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के जनजाति समाज एवं सर्व समाज की व्यापक भागीदारी से यह आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना है।

भूमि पूजन के अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा कराए गए पूजन-अर्चन में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने सनातन धर्म की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा संगठित समाज निर्माण का संकल्प लिया।

भूमि पूजन के पश्चात आयोजकों ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे 11 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!