Homeझाबुआवनवासी कल्याण परिषद आश्रम झाबुआ का स्थापना दिवस मनाया

वनवासी कल्याण परिषद आश्रम झाबुआ का स्थापना दिवस मनाया

झाबुआ। वनवासी कल्याण परिषद आश्रम, झाबुआ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आश्रम की स्थापना, उद्देश्य एवं वनवासी समाज के सामाजिक-शैक्षणिक उत्थान में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत सह संगठनमंत्री श्री मिथुन मकवाने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा, संस्कार और संगठन के महत्व को रेखांकित किया। आश्रम परिसर में अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल जी मकवाना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सूरज डामोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्री मनोज अरोरा, जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक श्री मुकेश मेडा, खेमसिंह जमारा, वालसिंह मसानिया, जिला खेल प्रमुख श्री सोमसिंह सोलंकी, श्री पवन परमार, श्री कपसिंह भूरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री कानजी भूरिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री भलसिंह बघेल द्वारा किया गया। श्री कैलाशचंद्र भाबर एवं श्री लालचंद्र गमाड़ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!