दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
उदयगढ़/ आलीराजपुर।
जोबट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय सेना महेश पटेल ने रविवार, 28 दिसंबर 2025 को उदयगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का व्यापक दौरा कर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। इस दौरान लगभग 70 लाख रुपये की लागत से उपर सड़क, विद्युत एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया।

विधायक पटेल ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हैं — विकास अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। ग्रामीण अंचलों में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करना ही हमारी प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।

भाजपा सरकार पर सीधा और करारा हमला
विधायक सेना महेश पटेल ने मंच से भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “आज भाजपा के राज में आदिवासी समाज के लिए अपने बच्चों का विवाह करना तक कठिन हो गया है। चांदी की कीमत दो लाख पचास हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। हमारे समाज में परंपरा है कि विवाह में कम से कम दो किलो चांदी चढ़ाई जाती है, लेकिन भाजपा ने महंगाई इतनी बढ़ा दी कि अब रीति-रिवाज निभाना भी भारी पड़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि
“भाजपा लगातार आदिवासी समाज को निशाना बना रही है। कभी जल, जंगल और जमीन छीनने की साजिश रचती है, तो कभी महंगाई और नीतियों के जरिए गरीबों को लूटने का काम करती है। भाजपा की राजनीति सिर्फ आदिवासियों और गरीबों के शोषण पर टिकी हुई है, जबकि कांग्रेस उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।”
कार्यक्रम का विवरण
🔹 जंबूखेड़ा (आखाड़िया फलिया) – विद्युत डीपी का उद्घाटन
लागत: 6.58 लाख रुपये
🔹 भांडाखापर – उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
लागत: 49 लाख रुपये
🔹 जंबूखेड़ा – प्रधानमंत्री सड़क से टंटिया भाई एवं किकरिया भाई के घर तक सीसी रोड का लोकार्पण
लागत: 5 लाख रुपये
🔹 जंबूखेड़ा – प्रधानमंत्री सड़क से भाबला भाई बड़वा के घर तक सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण
लागत: 5 लाख रुपये
🔹 खुशालवार्डी – विद्युत डीपी का उद्घाटन
लागत: 5.38 लाख रुपये
ग्रामीणों का आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक सेना महेश पटेल का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता , पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विकास की श्रृंखला जारी रहेगी
कांग्रेस संगठन, उदयगढ़ ब्लॉक ने कहा कि जोबट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी, और कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज, किसानों, युवाओं एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।