Homeभोपालभोपाल से बड़ी खबर: प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा...

भोपाल से बड़ी खबर: प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा में अनोखा प्रदर्शन भाजपा सरकार को ‘बंदर के हाथ में उस्तरा’ बताया — विधायक सेना महेश पटेल भी हुईं मुखर

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

भोपाल। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज राजधानी भोपाल में प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक बंदर के सांकेतिक भेस में हाथ में उस्तरा लेकर पहुंचे, जिसके माध्यम से भाजपा सरकार की अव्यवस्थित, असंवेदनशील और हानिकारक नीतियों का विरोध किया गया।प्रदर्शन विधानसभा भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया गया, जहाँ कांग्रेस विधायक शामिल हुए।.सिंघार का तीखा हमला— “भाजपा सरकार बंदर के हाथ में उस्तरा, जहाँ वार करती है वहाँ जनता घायल हो जाती है”

प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार ने कहा: “भाजपा सरकार को सत्ता देना बंदर के हाथ में उस्तरा दे देने जैसा है। यह सरकार उछल-कूद कर कभी बेरोज़गारी पर वार करती है, कभी किसानों पर, कभी बच्चों पर और कभी लाड़ली बहनों की योजनाओं पर। जनता जगह-जगह चोट खा रही है, लेकिन सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही।” सिंघार ने कहा कि भाजपा की नीति जनता के हित के बजाय केवल घोषणाओं, झूठी उपलब्धियों और बिना योजना के फैसलों पर आधारित है।

जोबट की विधायक सेना महेश पटेल भी रहीं आक्रामक — “जल-जंगल-जमीन से लेकर जनकल्याण तक हर मोर्चे पर जनता पीड़ित” इस प्रदर्शन में जोबट की विधायक सेना महेश पटेल भी मौजूद रहीं और उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा: “भाजपा की सरकार जनता की समस्याएँ समझने में पूरी तरह विफल है। कभी किसानों को खाद-बीज नहीं मिलता, बिजली नहीं मिलती, तो कभी आदिवासी समाज पर अन्याय बढ़ता जा रहा है।

यह सरकार ऐसे फैसले ले रही है जो सीधे-सीधे जनता को चोट पहुँचा रहे हैं। सच में, यह ‘बंदर के हाथ में उस्तरा’ वाली सरकार है।” विधायक सेना पटेल ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी।

प्रदर्शन में शामिल विधायकों ने बनाए नारे: “उस्तरा सरकार हटाओ”, “जनता पर वार बंद करो” कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए और बेरोजगारी, महँगाई, किसानों की समस्या, आदिवासी अधिकार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भाजपा को घेरा।

कांग्रेस विधायकों का दावा — जनता अब बदलाव चाहती है, भाजपा की उस्तरा नीति लंबे समय तक नहीं चलेगी कांग्रेस विधायकों का कहना है कि आने वाले समय में भाजपा को जनता करारा जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!