Homeअलीराजपुरपुलिस अधीक्षक द्वारा थाना आंबुआ का निरीक्षण, हेलमेट बैंक की सराहना एवं...

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना आंबुआ का निरीक्षण, हेलमेट बैंक की सराहना एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

आज दिनांक 18 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना आंबुआ का विस्तृत भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन एवं समस्त परिसर का अवलोकन कर स्वच्छता, अनुशासन तथा कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाने के हेल्‍पडेस्‍क कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा व जनसुविधा में और अधिक सुधार लाने के निर्देश प्रदान किए।

थाना आंबुआ में जन सहयोग से स्थापित हेलमेट बैंक का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। उपलब्ध हेलमेट की संख्या एवं स्थिति की जानकारी प्राप्त कर थाना आंबुआ में स्‍थापित हेलमेट बैंक की सराहना करते हुये उन्होंने इस सरल एवं जनहितकारी पहल को ओर विस्‍तारीत करने को कहा । इसके साथ ही थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि—

• हेलमेट बैंक की जानकारी आम नागरिकों तक व्यापक रूप से पहुँचाई जाए,

• जन सहयोग से अधिक से अधिक हेलमेट संग्रहित किए जाएँ,

• दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट यात्रा न करने हेतु प्रेरित किया जाए,

• यात्रा पूर्ण होने के पश्चात हेलमेट को पुनः जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट बैंक जैसी पहलें सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागृति लाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होती हैं और इनसे दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलती है।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

थाना निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि—

• बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ।

• एक-एक पौधा न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जीवन प्रदान करने में सहायक होता है।

• पुलिस विभाग भी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नियमित रूप से हरित अभियान को बढ़ावा दे रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण के लिए पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!