रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————-
पेटलावद। कांग्रेस के पूर्व विधायक वालसिंह मेडा ने सिविल अस्पताल पेटलावद पहुंचे इसके उपरांत प्रसूति वार्ड मैं स्थित प्रसूता माताओ से चर्चा की गई

वहीं पूरे सिविल अस्पताल का जायजा लिया गया इस मौके पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एम. एल. चोपड़ा तथा स्टाफ मौजूद रहा

सिविल अस्पताल की चाक चौबंद व्यवस्था देख श्री मेडा ने कहा कि जिले में सबसे बेहतर और सबसे अच्छा अस्पताल पेटलावद में देखने को मिलता है। इमरजेंसी ड्यूटी के साथी ही स्टाफ की तत्परता ही मरीजों की सच्ची सेवा कहलाती है।