बालुसिंह बारिया
राजगढ़ । विगत माह पहले पीयुष पिता अमृतलाल राठौर जाति तैली उम्र 29 वर्ष निवासी बडी खट्टाली थाना जोबट जिला अलिराजपुर ने थाने पर एक लिखीत आवेदन पेश किया कि दिनांक 20.07.2025 की रात्रि 08.00 बजे रितेश उर्फ नाना निवासी टांडा व उसके अन्य साथियों ने आवेदक को सोने के बिस्कीट दिलाने का बोलकर पांच लाख रूपये की धोखाधडी कर भाग गया हैं । जिस को लेकर थाने पर अपराध क्रमांक 284/25 धारा 316(2),318(4) 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में उक्त घटना के आरोपियों को पकडने के लिए एक टीम घटित की । टीम द्वारा पूर्व में आरोपी 1- दिनेश पिता मालसिंह सिंगार जाति भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम गवाड थाना कालीदेवी जिला झाबुआ 2- मगरसिंह पिता बाजु भुरिया जाति भील उम्र 50 साल निवासी ग्राम काकडकुआ थाना टांडा जिला धार 3- दलसिंह पिता धनसिंह डोडवे जाति भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम गातला थाना टांडा जिला धार 4- माकु पिता जोगडिया बिलवाल जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम पिपली थाना कालीदेवी जिला झाबुआ 5- रामु उर्फ रमेश पिता नानु अजनार जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम रंजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर 6- नरसिंह पिता मिठ्ठु बिलवाल जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपली थाना कालीदेवी जिला झाबुआ 7- कालु पिता रतु अजनार जाति भील उम्र 52 साल निवासी ग्राम किला जोबट थाना जोबट जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार कर आरोपियों से 15000-15000 रू नगदी कुल 105000 रू जप्त किये गये हैं थे । शेष फरार 08 आरोपियों की तलाश जारी थी ।
प्रकरण में फरार आरोपी रितेश उर्फ नाना पिता गेंदालाल राठौर जाति तेली उम्र 35 साल निवासी टाण्डा को मुखबिर सूचना पर 09. नवम्बर को गिरफ्तार किया व आरोपी से धोखाधडी के कुल नगदी 10,000/- रू जप्त किये गये हैं । आरोपी रितेश उर्फ नाना से शेष फरार आरोपियों के संबंध में पुछताछ की जा रही हैं ।
उक्त घटना के फरार आरोपी को पकडने में टीम उनि निहालसिंह दंडोतिया, उनि कीर्तनसिंह नायक, सउनि सुनील राजपूत, प्रआर विपिन कटारा, आरक्षक अंकित, आरक्षक अमर चौधरी, आरक्षक जयेन्द्र जादौन, आरक्षक दिलीप, आरक्षक अजीत गुर्जर की सराहनीय भुमिका रही है ।