रिपोर्टर-सुनील खोड़े
————————-
पेटलावद। शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के तत्त्वाधान में दिनांक 11 नवम्बर को प्रातः 11:30 बजे वोकल फार लोकल आत्म निर्भर भारत की पहचान पर एक दिवसीय वैविनार का आयोजन किया जावेगा। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. पंकज सिंह एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र संख्यिकीय शोध अधिकारी, उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश तथा डॉ. पुण्या पलटानी एसोसिएट प्रोफेसर भौतिकशास्त्र आईआई.आई.टी. नया रायपुर छत्तीसगढ रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. दीक्षित अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग संभाग इन्दौर एवं विशेष अतिथि डॉ. विपिन शर्मा जनभागीदारी समीति अध्यक्ष रहेंगे। डॉ जेसी.सिन्हा प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज आफ ऐक्सिलेंस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उक्त जानकारी डॉ. कपिला बाफना प्राचार्य शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद द्वारा दी गई।