Homeधाररिंगनोदस्वच्छता की उड़ रही धज्जियां जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही कचरा...

स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां जिम्मेदारो का कोई ध्यान नही कचरा वाहन चलने के बाद भी जगह-जगह कचरे का जमावड़ा कही नालियां चौक तो कही नल की पाइपलाइन फूटी जिससे बड़ी मात्रा में बहता रहा पानी नगर रिंगनोद के सुलभ शौचालय की बदबू और गंदगी पसरी हुवी दिखाई देती है 

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद सरदारपुर तहसील की सबसे बड़ी पंचायत होने के बाद भी यहां पर स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था के लिए नगर वासी दर-दर भटकने के लिए मजबूर लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हुए है नगर रिंगनोद का एक समाजसेवी मुकेश परवार रिंगनोद को स्वच्छता की मिशाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं स्वयं के जेब खर्च पतरे से बने डस्टबिन को घर घर बाट रहे हैं जिससे कि कचरा नगर में सड़कों पर बिखरता हुआ ना दिखे लेकिन कहि जगह कचरा वाहन चलने के बाद भी प्लास्टिक पनिया एवं गन्दगी भरी पड़ी हुई है

कहि जगह नालियां चौक तो कहीं जगह सड़क पर नाली का गंदा पानी सड़क पर फैलते दिखाई देता हैं जिम्मेदारों के कानों तक जूह तक नहीं रेंग रही है। वही वही नगर रिंगनोद के में बस स्टैंड पर भी कचरा का अंबार देखने को मिलता है वहां स्थित आसपास के दुकान मालिक भी कचरा नाली में फेंक देते हैं नगर रिंगनोद के बस स्टैंड कचरे का अंबार देखने को मिलता है जिस कचरे का ढेर लगा रहता है

नगर रिंगनोद की जनता भी अगर जागृत नहीं होगी तो रिंगनोद स्वच्छ नहीं बन पाएगा एक कदम स्वच्छता का अभियान एक आमजन आगे आकर स्वच्छता के प्रति सजक होना पड़ेगा तभी नगर स्वच्छ हो पाएगा रिंगनोद नगर के सुलभ शौचालय की दुर्दशा देखते ही बनती है यहां पर गंदगी का अंबार देखने को मिलता है पंचायत की अनदेखी के बिना साफ सफाई के सुलभ शौचालय पूर्ण रूप से बदबू के कारण यात्रीगण परेशान होते हैं मजबूरी में ऐसे ही दुर्दशा भरे शौचालय में उपयोग करना पड़ता है यह हजारों की संख्या में यात्रीगण रुक कर यहां पेशाब करते हैं और सुलभ शौचालय पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था न हो होने के कारण शौचालय गंदगी का अंबार बदबू मारता है पंचायत की अनदेखी से सुलभ शौचालय की दुर्दशा हो रही गंभीर सुलभ शौचालय को बदबू से मुक्त करने का कोई उपाय करने में नाकाम नजर आ रही है नगर रिंगनोद की पंचायत सुलभ शौचालय की ओर ध्यान आकर्षित करना होगा तभी नगर स्वच्छ बन पाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!