रिंगनोद (योगेश गवरी) राजगढ़ कुक्षी टू लेन मार्ग लगातार हो रही बारिश से बदहाल हो गया और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए साथ ही गिट्टी भी उखड़ गई है। मार्ग पर गिट्टी उखड़ने और गड्डों से वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड के दाएं बाएं बड़े-बड़े डंपर खड़े होने के कारण पट्टी छोटे वाहन को साइट का रास्ता भी नहीं मिल पाता है जिसे दो पहिया वाहनों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है साइड में बड़े-बड़े डंपर खड़े होने के कारण को साइट न मिलने के कारण दो पहिया वाहनों को कठिनाई का सामना करते हुए कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन वाहनों में टूट-फूट हो रही है दूसरी ओर इसी मार्ग पर स्थित कंजरोटा पंप के सामने के मार्ग का आधा किमी का हिस्सा डेंजर जोन बन गया। जहां पर साइड पट्टी पर कीचड़ और गिट्टी होने के कारण इस मार्ग पर से गुजरने पर बाइक चालक फिसल और गिरकर घायल हो रहे हैं। बदहाल मार्ग की मरम्मत की ओर विभाग और टोल वसूली कंपनी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा वाहन चालक उठा रहे हैं। प्रतिदिन मार्ग पर बड़ी वह वाहनों की आवाज आई रहती है वहीं रात्रि में इतनी धूल उड़ती है की रास्ता दिखाई नहीं देता कोई भी बड़ा हादसा अंजाम दे सकता है मगर जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान देने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं

बदहाल मार्ग के कारण वाहन चालक हो रहे घायल
कंजरोटा के सरपंच हेमराज हटीला एवं कंजरोठा ग्रामीण जन ने बताया कि राजगढ़ फोर लेन चौकड़ी तक का टू लेन मार्ग बेहद खराब होने के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। लेकिन मार्ग की मरम्मत की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंप के सामने का मार्ग डेंजर जोन बन गया है। कीचड़ भरे मार्ग पर बाइक चलाने में फिसलने से दुर्घटना होने का भय बना रहता है राजगढ़-बाग टू लेन मार्ग पर हुए गड्ढे और साइड पट्टी पर कीचड़ पसरा हुआ है। मरम्मत मरम्मत के लिए प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
मरम्मत की जाएगी
बारिश के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बरसात बंद होते ही मार्ग की मरम्मत की जाएगी। बारिश बंद होने के उपरांत भी आज दिनांक आज तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है।बडी संख्या में यात्री बस, लोडिंग वाहन और हजारों बाइक सवार आना जाना करते हैं। मार्ग बदहाल होने के कारण लोडिंग वाहन चालकों को टोल देने के बाद भी दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है। शिवेंद्र सिंह, मैनेजर टोल प्लाजा राजगढ़-बाग टू लेन अधिकारी द्वारा बताया गया की बारिश होने के बाद यह रोड मंजूर हो गया और काम शुरू हो जाएगा मगर इस दिशा में कोई कार्य प्रगति पर नजर नहीं आ रहा है कब शुरू होगा यह कह नहीं सकते