निलेश डावर
झाबुआ। जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम मांडली स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया।
सौभाग्य से उस समय स्कूल का समय नहीं था और न ही कक्षा में बच्चे या शिक्षक मौजूद थे,

जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामवासियों के मुताबिक, यह विद्यालय लंबे समय से जर्जर स्थिति में है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने कई बार मरम्मत की मांग की थी, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तत्काल निरीक्षण कराकर भवन की मरम्मत करवाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
