Homeझाबुआजिला कांग्रेस का सम्मेलन 30 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगें...

जिला कांग्रेस का सम्मेलन 30 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगें ज्ञापन

झाबुआ दिनांक 30 अगस्त 2025 को म0प्र0 कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा झाबुआ में राजवाडा पैलेस गार्डन कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा उसके पश्चात एक रैली के रूप में कलेक्टर महोदय को मतदाता सूची 2025 के शुद्वीकरण के सबंध में रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया जावेगा।

      उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि दिनांक 30 अगस्त को झाबुआ में एक जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी श्री सजंय दत्तजी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला प्रभारी श्री हीरालाल अलावा व सह प्रभारी श्री गिरीश जायसवाल एवं श्री सुनील आर्य के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायकद्वय डाॅ विक्रंात भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया थांदला ,जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसंवत भाभर,प्रदेश सचिव श्री निर्मल मेहता उपस्थित रहेगें। उक्त सम्मेलन में समस्त पंचायत प्रतिनिधि, युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।उसके पश्चात एक रैली निकालकर कांग्रेस जिला निर्वाचित अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जावेगा जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार सभी कांग्रेसजनों से आव्हान किया गया है कि मान. राहुल गांधीजी की मंशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों का शुद्विकरण होना चाहिए जिससे कि भविष्य में आने वाले चुनावों में मतदाता सूचियों में किसी भी तरह की अनियमितताएं स्थिति ना रह सकें।

  उक्त सम्मेलन को महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा महोनिया,एनएसयुआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार, हेमचन्द्र डामोर,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर रानापुर, काना गुण्डिया झाबुआ, यामिन शेख मेघनगर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल डामोर,प्रवक्ता साबिर फिटवेल,हेमेन्द्र कटारा,वसीम शेख, नटवर डोडियार, प्रकाश परमार , पूर्व जनपद अध्यक्ष मानसिंह मेडा, शंकर भूरिया,शहर अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर, दिनेश गारी, माधुसिंह सिंगार,गुलफान आदि ने जिला कांग्रेस सम्मेलन का सफल बनाने की अपिल की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!