दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जिले भर में रोजाना अवैध शराब की बिक्री दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिले भर के अवैध शराब विक्रेताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।जिससे जिले भर में अपराध भी बढ़ते जा रहे है ।लेकिन आबकारी और पुलिस विभाग की कार्यवाही उट के मुंह में जीरे के सामान है ।क्योंकि जिले भर से सभी गांव कस्बों से लेकर नगर और शहर में कई दुकानों और मकानों में शराब की दुकानें प्रशासन की आंखों के सामने संचालित हो रही है ।जहां शराब होटलों और कई ढाबों में शराब खुल्ले आम ग्राहकों को परोस कर काली कमाई की जा रही है ।जिस पर आबकारी और पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है ।जिले के अलीराजपुर जोबट भाभरा उदयगढ़,कट्ठीवाड़ा ,खट्टाली नानपुर ,आम्बुआ , सेजावाडा,बरझर ,उमराली सोंडवा चांदपुर ,जैसे गांव और नगर भी अछूते नहीं है जहां के हर फलियों की होटलों और ढाबों में शराब अवैध रूप से नहीं बिक रही हो जिससे शासन को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है लेकिन कार्यवाही के नाम एक दो बोतल का प्रकरण बनाकर कार्यवाही कागजों में दर्शा दी जाती है ।।