सुनील डामर
धुमडिया पंचायत के भुरी घाटी गांव में एक कुंए में फांसी पर झूलता हुआ युवती का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव किस परिस्थिति में कुंए में फांसी पर मिला, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद दहशत और सन्नाटा का माहौल है।