अलीराजपुर संवाददाता
आज आम आदमी पार्टी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें अलीराजपुर जिले में चल रहे अवैध तरीके से फर्जी बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक को बंद करने के लिए ज्ञापन दिया गया प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले फर्जी बंगाली डॉक्टर की क्लीनिक बंद करवाने के आदेश दिए गए थे जिसके बाद कुछ दिनों तक प्रशासन ने कार्यवाही कर फर्जी डॉक्टर और फर्जी बंगाली डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही कर उनके क्लीनिकों को बंद कर दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद एक सप्ताह बाद फिर से अवैध क्लीनिक फिर से फर्जी बंगाली डॉक्टरों द्वारा संचालित किए जा रहे है ।

जिनको बंद करवाया जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करवाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए जिसको लेकर ज्ञापन दिया । इस ज्ञापन देने में दिलीप सिंह भूरिया लोकसभा संयुक्त सचिव ,राजेश जमरा जिला अध्यक्ष ,नवल रावत जिला उपाध्यक्ष ,रंगरज डावर,संजय भूरिया ,रवि,अमर सिंह चौहान ,पर सिंह संजय चौहान ,गौतम , और समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों उपस्थित थे।