Homeअलीराजपुरविधायक सेना पटेल ने कट्ठीवाड़ा वन परिक्षेत्र के बीटो मे अंधाधुन कटाई...

विधायक सेना पटेल ने कट्ठीवाड़ा वन परिक्षेत्र के बीटो मे अंधाधुन कटाई को लेकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री को किया पत्राचार।

अलीराजपुर संवाददाता 

अलीराजपुर । जोबट विधानसभा क्षेत्र के कट्ठीवाड़ा विकासखंड के जंगलो मे सागोन सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ो की अंधाधुन कटाई मामले को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्राचार कर इसमें लिप्त दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है । उन्होंने चेतावनी देते हुवे कहा की अगर उच्च स्तरीय जाँच ओर कार्रवाई नहीं हुई तो यह मुद्दा विधानसभा सत्र मे पुरजोर तरिके से उठाया जाएगा ।

कट्टीवाड़ा वन परिक्षैत्र के बीटो मे जंगल हो रहे साफ

विधायक सेना पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखें पत्र मे बताया की मेरी विधानसभा जोबट के कट्ठीवाड़ा विकासखंड जो मिनी कश्मीर के नाम से जानी जाती है, बीते एक माह में यहाँ लकड़ी माफियाओ ने वन परिक्षैत्र कट्टीवाड़ा के अंतर्गत बीट कुसुम्बा, बीट कनेरा, बीट कोठार मोहड़ा, बीट नकटी, बीट अन्धारझिरी मे सागौन सहित अन्य प्रजातियों के बड़े-बड़े पेड़ो की कटाई बड़े पैमाने पर की है। लकड़ी माफियाओ द्वारा रात के अँधेरे मे सागौन के बड़े ताजे व हरे सहित अन्य पेड़ काटकर ले जा रहे है, पेड़ के टूठ के पास उनकी शाखायें ताजे व हरे पड़े है तथा सागोन की कटाई इलेक्ट्रिक मशीन से की जा रही है।वन विभाग के कर्मचारी मुकदर्शक बने हुवे है, वह सबंधित बीट पर देखने तक नहीं जाते है, बस वह घर बैठे ओर ऑफिस बैठे नौकरी कर रहे है।

कैसे सफल होग़ा एक पेड़ माँ के नाम अभियान

विधायक सेना पटेल ने कहा की एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक पेड़ माँ के नाम लगाने का देश ओर प्रदेश मे आह्वान कर रहे है, वही दूसरी तरफ लकड़ी माफिया वन कर्मचारियों से साठगांठ कर आदिवासी अंचलो मे जंगल के जंगल काट कर इस अभियान की धज्जिया उड़ा रहे है । इस तरह से एक पेड़ माँ के नाम अभियान कैसे सफल होगा..? विधायक श्रीमती पटेल ने कहा की क्षेत्र मे जंगल कटने की बात की जानकारी ग्रामीणों ने बताई तो आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और मैने खुद वहाँ जाकर देखा तो पेड़ो के ठूठ ओर कटी हुई लकडिया भी पड़ी हुई थी, वन विभाग के अधिकारियों की बिना संलिप्तता सम्भव नही लगता है। विधायक श्रीमती पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करने एवं जंगलों को कटने से बचाने के निर्देश जिम्मेदारों को देने की माँग की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!