दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लगातार बारिश के बीच भी सभी ने नगर के शासकीय चिकित्सालय के बरामदे में योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी के मार्गदर्शन में सामूहिक योग अभ्यास कियाl
नगर में सुबह से हो रही बारिश के चलते योग अभ्यास कार्यक्रम पूर्व में निर्धारित उत्कृष्ट विद्यालय के स्थान पर शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र परिवर्तन में किया गया। इस दौरान योग की विभिन्न मुद्रा का अभ्यास योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी ने करवाया।

योग अभ्यास के लिए जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला के साथ तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,बीईओ विनोद कुमार कोरी,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,कन्या उमावि प्रभारी प्राचार्य लाल सिंह बामनिया, वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख,आशीष सोनी सहित, स्वास्थ्य,शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सामुहिक योग अभ्यास किया।