दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था, भोपाल ने मध्य प्रदेश के इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के कलेक्टरों को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है। इस पत्र में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशों का हवाला देते हुए, कक्षा पहली से पांचवीं तक के पटेलिया जनजाति के छात्र-छात्राओं की विस्तृत और कक्षावार जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

संस्था द्वारा जारी इस निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी जिलों को संलग्न फॉर्मेट क्रमांक 16 में यह जानकारी तैयार कर “शीघ्र अति शीघ्र” संस्था को भेजनी होगी। इसका उद्देश्य संभवतः पटेलिया जनजाति के शैक्षिक स्थिति का आकलन करना और उनके उत्थान के लिए आवश्यक योजनाएं बनाना है।

इस पहल का समस्त पटेलिया समाज ने खुले दिल से स्वागत किया है और संयुक्त संचालक, जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था, भोपाल का आभार व्यक्त किया है। समाज का मानना है कि यह कदम पटेलिया समुदाय के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी समस्याओं को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश स्तर पर ज्ञापन देने में पटेलिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाभर ,प्रदेश अधिकारी केशवसिंह यादव ,युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी रजला,बाबूलाल यादव छोटा खुटाजा,नटवर गोहिल बडगांव मौजूद रहे जिनका संपूर्ण पटेलिया आदिवासी समाज ने आभार माना और गुना ,दमोह छतरपुर, देवास ,शिवपुरी ,श्योपुर आदि जिलों के आदेश अभी नहीं आए है उन जिलों के लिए आदेश के लिए भी प्रयासरत है ।