Homeअलीराजपुरजिले के समस्त पुलिस थानों का रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण।

जिले के समस्त पुलिस थानों का रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के निर्देशन में जिला अलीराजपुर के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा दिनांक 14.06.2025 की रात्रि में 12:00 बजे से प्रातः तक जिले के विभिन्न पुलिस थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण थानों की कार्यप्रणाली की गुणवत्ता, उत्तरदायित्व, पारदर्शिता तथा प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के द्वारा थाना सोरवा, अलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के द्वारा सोण्डवा, बखतगढ उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री बी0एल0 अटौदे द्वारा जोबट, नानपुर, उपुअ अजाक के द्वारा आंबुआ, आजादनगर अअपु अलीराजपुर के द्वारा चांदपुर, कटिठवाडा एवं अअपु जोबट के द्वारा बोरी, उदयगढ थानों का रात्रि निरीक्षण किया गया्।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया:-

1. जरायम रजिस्टर: थानों में संधारित जरायम रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें अपराधों का विस्तृत विवरण, विवेचना पर्चों का सार, चोरी से संबंधित मामलों में गुम संपत्ति का विवरण, क्रॉस VCNB क्रमांक तथा न्यायालयीन RT/ST क्रमांक दर्ज करने के निर्देश दिये गए। न्यायालय द्वारा निर्णयित प्रकरणों को सजायाबी व VCNB में समुचित रूप से प्रविष्ट कराने हेतु कहा गया।

2. MLC रजिस्टर एवं फाइलें: MLC से संबंधित समस्त अभिलेख संतोषजनक रूप से संधारित पाए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र में दीर्घकाल से लंबित एक्स-रे रिपोर्ट्स को तत्काल प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक MLC प्रविष्टि को थाना प्रभारी द्वारा अवलोकित कर टिप्पणी अंकित करने के निर्देश दिए गए।

3. PRI MLC रजिस्टर: कुछ थाना क्षेत्रों में विगत तीन माह से लंबित MLC जांचों को चिन्हित कर, आगामी तीन दिवस में उन्हें पूर्ण करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए।

4. इंडेक्स टू हिस्ट्रीशीट रजिस्टर:निगरानीशुदा बदमाशों की नियमित निगरानी एवं इंडेक्स में समयबद्ध प्रविष्टि, साथ ही, MAMS सॉफ़्टवेयर के अनुरूप निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए।

5. निगरानी बदमाश फाइलें:निगरानीशुदा अपराधियों की फाइलों का सुव्यवस्थित संधारण, अद्यतन अपराध विवरण, NAFIS प्रणाली में फिंगरप्रिंट डेटा अपलोडिंग तथा पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों की पुष्टि की गई।

6. गुंडा रजिस्टर:अवांछनीय तत्वों की निरंतर निगरानी एवं उनकी सक्रियता के आधार पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, तथा नियमानुसार बाउंड ओवर करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

7. सजायाबी रजिस्टर:वर्ष 2023 एवं 2024 के सजायाबी प्रकरणों को संबंधित रजिस्टर, जरायम, VCNB तथा CCTNS प्रणाली में अपलोड करना तथा वर्ष 2025 के निस्तारित प्रकरणों को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।

8. उद्घोषित एवं फरार अपराधियों का रजिस्टर: ज्यादातर फरार आरोपियों के विरुद्ध इनाम उद्घोषणा की प्रक्रिया पूर्ण पाई गई। आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी संकलित कर, गिरफ्तारी हेतु किए गए प्रयासों को समुचित रूप से रजिस्टर में अंकित करने हेतु कहा गया।

9. शिकायत रजिस्टर:सभी थानों में मासिक गोस्वारा तैयार करने तथा लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

10. माइक्रो बीट सिस्टम का क्रियान्वयन:जिले के समस्त थानों में माइक्रो बीट प्रणाली लागू की गई है। कुछ थानों में प्रोफार्मा के अनुसार जानकारी अधूरी पाए जाने पर उसे त्वरित पूर्ण करने हेतु कहा गया। स्थानांतरित कर्मचारियों को नई बीट अलॉट करने के निर्देश दिए गए।

11. सीसीटीवी कैमरे:सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में पाए गए। संबंधित प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक को भोपाल रेडियो मुख्यालय द्वारा जारी SOP का पालन सुनिश्चित करने, पासवर्ड सुरक्षा बनाए रखने, कैमरों के बंद होने की स्थिति में तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष व रेडियो शाखा को देने तथा शिकायत पोर्टल पर जानकारी अंकित कर टिकट जनरेट करने के निर्देश दिए गए।

12. हवालात व्यवस्था:थानों में हवालात की स्वच्छता संतोषजनक पाई गई। सभी हवालातों के द्वारों में अंदर से सुरक्षात्मक जाली लगी पाई गई। हवालात की निगरानी हेतु एल.सी.डी. स्क्रीन प्रणाली प्रभावी पाई गई।

13. VCNB रजिस्टर:VCNB रजिस्टरों में वार्षिक टिप्पणियाँ विधिवत दर्ज पाई गईं। टिप्पणियों की गुणवत्ता संतोषजनक आंकी गई।

14. रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था:समस्त थानों में गश्ती दल सक्रिय पाए गए। उपलब्ध बल के आधार पर गश्त बिंदुओं का निर्धारण किया गया। राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गश्ती दल से प्रत्यक्ष संवाद कर गश्त हेतु उन्हें प्रस्थान कराया गया।

15. रात्रिकालीन बल की उपलब्धता: थानों में तैनात बल के अनुपात में रात्रिकालीन ड्यूटी हेतु पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता पाई गई।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि इस रात्रि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य पुलिस थानों की आंतरिक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उनमें समयोचित सुधार करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!