Homeझाबुआपिटोलदिनेश मेवाड़ ( लाला गारी ) पुनः पिटोल मण्डल अध्यक्ष नियुक्त कार्यकर्ताओ...

दिनेश मेवाड़ ( लाला गारी ) पुनः पिटोल मण्डल अध्यक्ष नियुक्त कार्यकर्ताओ में उत्साह और हर्ष का माहोल

दिनेश मेवाड़ ( लाला गारी ) पुनः पिटोल मण्डल अध्यक्ष नियुक्त कार्यकर्ताओ में उत्साह और हर्ष का माहोल

विनय पंचाल पिटोल| भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक संविधान में वर्णित चुनावी प्रक्रिया द्वारा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से राइसुमारी कर मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया गया । पिटोल मंडल अध्यक्ष पद पर पुनः दिनेश मेवाड़ (लाला गारी ) को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया । नियुक्ति के साथ ही दिनेश मेवाड़ को पार्टी कार्यकर्ताओ सहित शुभचिंतकों, मित्रो द्वारा विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेश प्राप्त हुए | पिटोल मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों द्वारा मिठाई खिला पुष्प माला पहनाकर दिनेश मेवाड़ का स्वागत कर बधाई देते हुए इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और भाजपा संगठन का आभार माना | दिनेश मेवाड़ ने भी सभी स्थानीय कार्यकर्ताओ सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार मानते हुए कहा की में हमेशा से ही खुद को भाजपा का अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता समझता हु और हमेशा ही संगठन की मजबूती के लिया प्रयासरत रहता हु |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!