Homeझाबुआगाय बचाने के चक्कर में हुई कार दुर्घटना

गाय बचाने के चक्कर में हुई कार दुर्घटना

 

 

पियूष राठौड़ झकनावदा


झाबुआ से भाजपा के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर झाबुआ से झकनावदा अपने निजी वाहन में आ रहे भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,जनपद उपाध्यक्ष पेटलावद श्रीमती देवकुंवर पड़ियार,वरिष्ठ भाजपा नेता माँगीलाल पड़ियार,जितेन्द्र राठौड की चार पहिया वाहन एम पी 45 सी 3426 में सवार हो कर आ रहे थे की कार के सामने एक गाय आ गई तो वाहन चालक अजय (गोलू) पिता सुरेंद्रसिंह पॅवार ने गाय को बचाने को लेकर कार रोड से नीचे उतार दी जिससे कार असंतुलित होकर पलट गई। जिससे भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,पेटलावद जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती देवकुँवर पड़ियार,वरिष्ठ भाजपा नेता माँगीलाल पड़ियार को चौटे आई है। बाद मे घायलो को दुर्घटना स्थल फ़ोरलेन से दूसरे वाहन में धार जिले के कंचन हास्पिटल लाया गया जहाँ डॉ.सुमित जैन के द्वारा उपचार किया गया।

कंचन हास्पिटल की पूर्व सांसद डामोर ने की प्रशंसा

इस दौरान अपने कार्यकर्ताओ की दुर्घटना की ख़बर सुनते ही मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर,जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेडी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी,अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुंणिया,जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि,राजेश काँसवा, हेमेन्द्र जोशी,मनोहरसिंह सेमलिया,राजेंद्र मिस्त्री, मनीष कुमट,संजय व्यास, नारायण पटेल, नारायण राठौड़ सहित दुर्घटना में घायलो के चाहने वालो की भीड़ कंचन हॉस्पिटल राजगढ़ में जमा हो गई । वही केबिनेट मंत्री भूरिया ने कंचन हास्पिटल के डाक्टर एम. एल. जैन व पुत्र डाॅक्टर सुमित जैन की सेवा भाव को देख कर भूरी भूरी प्रशंसा की तो वही पूर्व सांसद डामोर ने कंचन हास्पिटल में डॉ.एम.एल.जैन से मिलकर धार झाबुआ के मध्य इस बड़े हास्पिटल की सौग़ात देने पर जैन को शुभकामनाये दी व अस्पताल में ओपीडी का मिनिमम शुल्क दस रुपए सुनकर जैन की पूर्व सांसद ने खुब खुब अनुमोदना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!