Homeधाररिंगनोदरिंगनोद पुलिस चौकी को मिली बडी सफलता   इलेक्ट्रानिक पोल से...

रिंगनोद पुलिस चौकी को मिली बडी सफलता   इलेक्ट्रानिक पोल से एल्युमिनीयम तार चौरी करने वाले शातिर चोर गैग को धर दबोचा  

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) पुलिस अधीक्षक धार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर के सतत मार्गदर्शन में थाना सरदारपुर के अंतर्गत एवं रिंगनोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत करीबन दो साल से लगातार पवन चक्कियां के इलेक्ट्रानिक पोल पर लगे एल्युमिनियम के तार चोरी के आरोपीयों का पता लगाने हेतु लगातार थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा रहा था जिसके तारतम्य मे मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला धार एवं इंद्रजीतसिंह बाकलवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धार के निर्देशन मे आशुतोष पटेल अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना व चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयङिया की टीम द्वारा थाना सरदारपुर के 1. अपराध क्रमांक 421/22 धारा 379 भादवि, 2.अपराध क्र 354/24 धारा – 303(2) बी एन एस तथा 3.अपराध क्र 392/24 धारा – 303(2) बी एन एस के अज्ञात आरोपीयो को पकङने मे मिली बङी सफलता । आगे भी चोरी,लूट एवं अन्य फरार आरोपीयो की धरपकङ कार्यवाही जारी रहेंगी ।

नाम गिरफ्तार आरोपी – 1.कालु पिता प्यारसिंह अमलियार जाति भील उम्र 28 साल नि उण्डेढ

2.मुकेश पिता धनसिंह भुरिया जाति भील उम्र 29 साल नि उण्डेढ

जप्त मश्रुका – चोरी गया मश्रुका इलेक्ट्रानिक पोल मे लगे एल्युमिनियम के तार करीबन 2 क्विंटल किमत करीबन एक लाख पचास हजार रुपयें जप्त किये ।

 उक्त सराहनीय कार्य मे चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाब सिंह भयङिया, अजीतसिंह मालवीय, प्र.आर बच्चुसिंह प्रआर. गज्जुलाल, प्रआर. गौरसिंह, आर. दिलीप,आशोक,योगेश,शिव का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!