अक्षय चौहान,खवासा
खवासा। शारदीय नवरात्र का आरंभ गुरुवार से हो चुका है जो 11 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ समाप्त होंगे। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। हिंदूओं का बड़ा त्योहार शारदीय नवरात्रि गुरुवार से शुरू जो गया है. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां जगदंबा पृथ्वी पर निवास करती हैं.

नवरात्र के दिनों में लोग व्रत रखते हैं एवं धूमधाम से मनाते है।
रोग्या देवी मंडल ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा
खवासा नगर मे नवरात्रि के प्रथम दिन इस बार मंडल ने नया करते हुए नगर मे 108 फिट की चुनरी यात्रा निकाली गयी जिसमे बेंड बाजो के साथ धूमधाम से एक जैसी वैसभूसा मे युवक युवतिया नाचते हुए चल रहे थे पीछे समिति के सदस्य चुनरी लिए चल रहे ओर पीछे बगगी मे माता रानी विराजित थे। चुनरी यात्रा का हनुमान चौक पर स्थानीय नवरात्रि समिति श्री संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं माता रानी को चुनरी ओड़ा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर मे चुनरी यात्रा का आयोजन पहली बार देखा गया। जिसमे नगर भक्तिमाय हो गया

शुभ महुहर्त मे की माता जी की स्थापना
खवासा में समितियों द्वारा काफी दिनों से नवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी की जा रही थी गुरुवार को शुभ महूर्त में हनुमान चौक एवं रोग्या देवी पर माता जी की स्थापना की। रोग्या देवी पर गिरजा व्यास के सानिध्य मे अध्यक्ष आशीष कोठारी द्वारा स्थापना की गयी एवं हनुमान चौक पर पंडित संजय व्यास के मंत्रोच्चार से विधि विधान से पूजन अर्चना कर समिति अध्यक्ष अंकित कहार द्वारा माता जी की स्थापना की गई। स्थापना के पश्चात गरबा का आयोजन किया जा रहा है।

ये दे रही टीम प्रस्तुति
जगमगाती रोशनी के साथ संकट मोचन मित्र मंडल का 13 वॉ नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है इसमे राधे कृष्ण म्यूजिकल ग्रुप गौतमपुरा द्वारा गरबो की प्रस्तुति दी जा रही है वही नगर के प्राचीन रोग्या देवी मंदिर पर मोहित म्यूजिकल ग्रुप नागदा द्वारा गरबो की प्रस्तुति दी जा रही है।
धार्मिक गरबो पर हो रहे गरबे
नगर के दोनो ही मंडलो ने धार्मिक आयोजन को लेकर धार्मिक भजन एवं गरबो पर गरबा रास किया जा रहा है। जिससे धर्म का वातावरण बना रहे
नगर की जनता से की अपील
दोनो ही जगह इस बार काफी उत्साह के साथ नवरात्रि मनाई जा रही है जिसमे विशेष डेकोरेशन के साथ जगमगाती लाइट में गरबे पारम्भ हो रहे है जो धीरे धीरे गरबे का रंग चढ़ेगा। दोनो ही समितियों ने अधिक से अधिक संख्या में नगरवासियों को नवरात्रि महोउत्सव में आने के लिए आग्रह किया।