Homeझाबुआपेटलावदबच्चो की आंगनवाड़ी बनने से पहले ही चढ़ गई भ्रष्टाचार की...

बच्चो की आंगनवाड़ी बनने से पहले ही चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट! ग्रामीणों ने शिकायत कर लगाया आरोप…

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

——————————–

पेटलावद। जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी के ग्राम बिजोरी से शासकीय निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला सामने आया है।

यह है पूरा मामला

दरअसल ग्राम बिजोरी के ग्रामीणों ने जनसुनवाई एवं जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत करते हुए ग्राम बिजोरी में बनाये जा रहे आंगनवाड़ी भवन में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए शिकायती आवेदन भी सोपे है। जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत कुंभाखेड़ी अंतर्गत ग्राम बिजोरी में आंगनवाड़ी भवन का निर्माण किया जा रहा है। उक्त भवन में नियम अनुसार लंबाई चौड़ाई की तुलना में बहुत ही कम छोटी आंगनवाड़ी एवं 12 एमएम सरिया के स्थान पर 10 एमएम के सरिया एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के स्थान पर घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। एवं जमीन पर कम से कम 3 कुर्सी के स्थान पर जमीन पर चिपका कर किया जा रहा है।

की जाए कार्यवाई

ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है कि नियमानुसार गुणवत्ता युक्त भवन का निर्माण किया करवाया जाए एवं वर्तमान में निर्माण एंजेसी ठेकेदार के खिलाफ उक्त घटिया निर्माण किए जाने पर कार्यवाही की जाए।

जांच करवाई है….

जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच करवाई गई है, सोमवार तक रिपोर्ट आएगी। फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। अगर जांच में अनियमितता पाई जाती है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी – राजेश कुमार दीक्षित, जनपद पंचायत सीईओ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!