रिंगनोद:-(योगेशगवरी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पोसिया के शिक्षक सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक तुलसीराम वर्मा को पूरे संकुल केन्द्र की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के दिया गया विदाई समारोह देने के कुछ दिन बाद तुलसीराम वर्मा द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक तुलसीराम वर्मा सर, प्राचार्य सोना मौर्य, विशेष आमंत्रित किया गया उनकी उपस्थिति में बच्चों बैग दिए गए उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में 1989 में शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की ओर अपने निरंतर शैक्षणिक दायित्व का निर्वहन करते हुए 35 वर्ष पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए।

मौर्य ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र से जुड़े रहकर सरल मृदुभाषी व्यवहार के साथ लोगों के बीच अपनी सादगी पूर्ण जीवन के लिए अलग पहचान बनाई है। उनका उच्च एवं आदर्श विचार तथा मैत्रीपूर्ण व्यवहार लोगों को प्रभावित करता रहा है। वर्मा सदैव बच्चों के बीच पिता तुल्य सहयोगात्मक अधिगम को प्रदर्शित करते रहे हैं। अध्यापन में हमेशा बच्चों की आने वाली व्यवहारीक एवं सैद्धांतिक समस्याओं का सहजता के साथ समाधान करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक तुलसीराम वर्मा को विद्यालय ग्रामीणजनो तुलसीराम वर्मा ने अपने शैक्षिक जीवन के बिताए पलों को स्मरण करते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए अमूल्य है। बच्चों, पालकों और शिक्षकों के बीच बताएं पल मुझे जीवन पर्यंत याद रहेंगे। रिंगनोद संकुल प्राचार्य सोना मौर्य, आयदान सतपुड़ा, अंबाराम पाल मौजूद थे