मनीष अरोडा
अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत आयोजित स्वच्छता संदेश रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो वीआईपी रोड होते हुए सिनेमा चौराहा , हाट गली , नीम चौक से बस स्टैंड से होते हुए अपने अंतिम पड़ाव टंकी ग्राउंड पहुंची । रैली के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ साथ छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता से संबंधित नारे लगाकर शहर को स्वच्छ रखने एवं गंदगी मुक्त जिले के लिए , अपने शहर के नागरिकों से आह्वान किया। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ साथ टंकी ग्राउंड पर उपस्थित जनसमूह ने मानव श्रृंखला बनाकर कलेक्टर डॉ बेडेकर की अध्यक्षता में शपथ ली।
इस दौरान कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने दैनिक जीवन में और कार्य में स्वच्छता , स्वास्थ्य और सफाई को बढावा देने के लिए इस तरह कार्यक्रम का आयोजन जिले के हर क्षेत्र में किया जाएगा , जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक हो सके । सर्वप्रथम हम सबको संकल्प लेना होगा की हम सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में गंदगी न होने देंगे , न ही किसी अन्य को करने देंगे । हम सभी को पर्यावरण को और अधिक शुद्ध करने के लिए आस पास के जल स्रोतों की निरंतर सफाई और अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करे । इस संकल्प को हम लोग हमारी आने वाली पीढ़ी को एक उपहार के रूप में देंगे जिससे भविष्य में हमारा क्षेत्र प्रदूषण मुक्त रहेगा और इससे हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ेगा ।इस दौरान जन प्रतिनिधि श्री मकू परवाल , श्री रिंकेश तंवर , अपर कलेक्टर प्रभारी श्री विरेन्द्र सिंह बघेल , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , डिप्टी कलेक्टर एवं डूडा प्रभारी श्री जीपी अग्रवाल , नगर पालिका अधिकारी श्री कमल मुजाल्दे , प्रभारी सहायक आयुक्त श्री संजय परवाल , होम गार्ड कमांडेंट श्री गुलाब सिंह , कई सफाई मित्र और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं महिला बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।