अक्षय चौहान। खवासा
गणेश महोत्सव के अंतर्गत भेरू चोक मित्र मंडल द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन शनिवार को किया गया था जिसको लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखा गया खवासा में कुम्हार मोहल्ले में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें बाबा का आलोकित श्रंगार(श्याम सलोने सरकार) प्रवीण पाटीदार द्वारा किया गया था , छप्पन भोग,अखण्ड ज्योत, प्रवीण म्यूजिकल ग्रुप अहमद बोला के साथ रात 9 बजे आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन पारम्भ हुआ।

जिसके बाद भजन संध्या की शुरुआत की गई सर्वप्रथम अमझेरा के गायक आनंद सोलंकी ने गणेश वंदना से भजन संध्या की सुरुआत की जिसमे बाद बास की बासुरिया पे,वीर हनुमान एवम कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । जिसके बाद छोटे से गाव झकनावदा के उभरते गायक महेंद्र चौहान ने हनुमान जी के भजन से शुरुआत की जिसके बाद खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो,मेरी झोपडी के भाग्य आज खुल जाएंगे के साथ अन्य भजनों की प्रस्तुति दी।

इसके बाद छेत्र की लोकप्रिय गायिका राजगढ़ की दुर्गा गामड ने आते ही सभी भक्तो की नींद उड़ा दी उन्होंने खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार हे,हाथ पकड़ लो बनवारी,सहारा मुझे श्याम देगा
इसके बाद गरबों की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूम उठा इसके बाद भी कई एक से बड़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी ,जिसमे श्याम प्रेमी अपने आप को झूमने से नही रोक पाए,बाबा श्याम का कीर्तन रात्रि 9 बजे पारम्भ हुआ था जो कि देर रात तक चला,रात्रि में करीब 1 बजे बाबा श्याम की आरती कर 56 भोग की महाप्रसादी का वितरण किया गया।भजन संध्या का आयोजन भेरू चोक मित्र मंडल द्वारा किया गया था । कार्यक्रम मे चाय की व्यवस्था भी की गई थी।