झाबुआ शहर के बोहरा समाज के नागरिकों द्वारा आज दिलीप क्लब झाबुआ से समाज के ही इजी स्काउट बैंड को साथ में लेकर एक शानदार जुलूस निकाला गया।

यह जुलूस दिलीप क्लब से बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मी बाई मार्ग से सुभाष मार्ग होते हुए चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर स्थित बोहरा मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ।

बोहरा समाज द्वारा एक गाड़ी में सो पौधे रखकर बाजार में अलग-अलग घरों में वितरित किया एवं प्रकृति को हार भरा बनाने का संदेश दिया गया।
