रितिक परमार के साथ प्रद्युम्न बैरागी की रिपोर्ट
खवासा। आगामी शारदीय नवरात्रि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खवासा के बाजना रोड़ स्थित रोग्या देवी मंदिर पर बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। नवयुवक नवदुर्गा नवरात्रि महोत्सव रोग्या देवी मित्र मंडल की शारदीय नवरात्रि पर्व को धूमधाम से बनाने को लेकर बैठक सोमवार रात में रोग्या देवी मंदिर पर रखी गई थी। जिसमे सर्वसहमति से समिति के आशीष कोठारी को अध्यक्ष एवं जितेंद्र गहलोत, यश परमार को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया और वही सचिव अतुल जैन, सह सचिव अनिल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष आशीष सोलंकी, मीडिया प्रभारी आयुष पाटीदार, संरक्षक सुश्री गिरजा शर्मा, भेरूलाल परमार, नंदलाल भालोड, संजय भटेवरा, मंजू पाटीदार, बलराम बैरागी को बनाया गया। बैठक में समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।