Homeझाबुआपेटलावदबाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी....?? अपने लड़के को किस तरह...

बाप नंबरी तो बेटा 10 नंबरी….?? अपने लड़के को किस तरह से शराब के गोरखधंधे में धकेलता बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू का कबूलनामा भाग – 02  में शराब का धंधा करता हु, मेरा लड़का भी शराब बेचता है….! 

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

——————————–

पेटलावद – अवैध शराब का धंधा करने वाले बदनाम ब्लैकर बालकृष्ण उर्फ नन्नू जाटव के हौसले इतने बुलंद है कि वह खुलेआम अवैध शराब का धंधा शहर के सबसे प्रमुख चौराहे पर लंबे समय से करते चले आ रहा है। और फोर व्हीलर वाहनों में भी बड़े पैमाने पर अवैध शराब इधर से उधर करता है। इस पूरे अवैध धंधे में बालकृष्ण का बेटा भी शामिल है जो कि बाप नंबरी बेटा दस नंबरी की तर्ज पर अवैध शराब के धंधे में लिप्त होकर चौराहा पर बैठकर अंडे की दुकान की आड़ में शराब बेच रहा है। यह बात हम नही खुद बालकृष्ण जाटव अपने द्वारा बनाए गए वीडियो में कबूल कर रहा है कि मैं शराब का धंधा करता हूं और मेरा लड़का भी शराब बेचता है। ब्लैकर बालकृष्ण फोर व्हीलर वाहनों के माध्यम से अन्य राज्यों में भी अवैध शराब पहुचाने का कार्य करता है।

सूत्र बताते हैं कि कुछ दिनों पूर्व ही गुजरात में बालकृष्ण को पकड़ा गया था और वहां की पुलिस ने बालकृष्ण को पेंट गिला करने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि वह से बालकृष्ण किसी तरह निकल आया। क्षेत्र में बालकृष्ण जाटव और तेजी के साथ अवैध शराब के धंधे में जुट चुका है। बालकृष्ण आए दिन वाहन बदलता है ताकि पुलिस उस तक ना पहुच पाए। अलग-अलग क्षेत्र में बालकृष्ण जाटव अपने पैर पसार रहा है। और शहर में बच्चे होने का फायदा उठाकर उसका लड़का अवैध शराब खुलेआम बेच रहा है। अंडे की दुकान में अंडे तो नहीं बल्कि अवैध शराब बेची जा रही है…. अगले भाग में आपको बताएंगे सारँगी कांड में बालकृष्ण की भूमिका…. रात की कहानी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!