रिंगनोद – (योगेश गवरी) यहां की शासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए स्कूल के समीप और पुरानी पुलिस चौकी के पीछे शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर 5 क्वार्टर बनाए गए थे जो कि शिक्षकों के निवास नही करने से सुने होने पर और विभाग द्वारा मरम्मत कार्य नही किया जानें के कारण जर्जर हालत में हो गए हैं ।

ये सभी जर्जर हुए शिक्षक क्वार्टर खाली पड़े होने के कारण रात्रि और दिन में इन शिक्षक क्वार्टरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है साथ ही क्वार्टरों के खिड़की दरवाजे लोहे आदि की सामग्री भी प्रतिदिन चोरी हो रही है इस ओर रिंगनोद स्कूल प्राचार्य सहित किसी भी अधिकारी द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण गोपाल पटेल और सलीम खान ने बताया कि रात्रि और दिन में खाली पड़े क्वार्टर रूम में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है

जिसके चलते आसपास के रहवासी भी परेशान है साथ ही दिन में असामाजिक तत्वों के कारण स्कूली छात्राओं को भी क्वार्टरों के समीप निकलने में असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ आदि का खतरा भी बना रहता है। इस संबंध में रिंगनोद संकुल प्राचार्य भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
इनका कहना
हम इस मामले की जांच करवाते हैं यदि शिक्षक क्वार्टर जर्जर हालत में है तो उन्हें नष्ट करने के लिए जल्द ही विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
सुनील कुमार ओसवाल बीईओ सरदारपुर।
देख रेख के अभाव में जर्जर हुए शिक्षक क्वार्टर।
क्वार्टर की खिड़कियां हुई चोरी।