Homeअलीराजपुरमुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान सत्र का शुभारंभ पर्व 

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान सत्र का शुभारंभ पर्व 

अलीराजपुर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के वर्तमान सत्र का शुभारंभ पर्व आज जिले के समस्‍त 06 विकासखंड मुख्यालयों में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की लोक संकल्पना एक पेड़ मां के नाम हर घर तिरंगा की गतिविधियों के साथ गरिमा और उल्लास से संपन्न हुआ। आज से बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के उन्मुखीकरण सत्र प्रारंभ हुए। मप्र जन अभियान परिषद के समन्वय में पूरे प्रदेश में चल रहा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम भारत की नई शिक्षा नीति का स्वरूप है । इसी क्रम में हम सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण कर रहे हैं । मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं से इस पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा ऐसी हमारी योजना है जो जल्द ही लागू होगी । यह बात आज अलीराजपुर के शासकीय महाविद्यालय में सीएम सीएलडीपी पाठ्यक्रम सत्र 2024-25 के शुभारम्भ अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला एवं विकासखंड समन्वयक ने कहा । आज तकनीक हर स्टूडेंट के हाथ में है, छात्र अध्ययन करते हुए गांव के विकास में सहायक भूमिका निभा सकते हैं कक्षा शुभारंभ अवसर पर विकासखण्ड भाभरा के महाविद्यालय परिसर में “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का भी आरंभ किया । कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक रामसिंह निगवाल श्री नगरिया सस्तिया, सेक्टर प्रभारी, नवांकुर संस्थाएं एवं परामर्शदाता सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जन अभियान परिषद द्वारा दी गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!