Homeअलीराजपुरआलीराजपुर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा ...

आलीराजपुर मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा  रतलाम झाबुआ सांसद अनिता नागरसिह चौहान ओर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने थामा तिरंगा 

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ । यह यात्रा अलीराजपुर के टंकी ग्राउण्ड से प्रारंभ होते हुए शहर के मुख्य मार्ग बस स्टैण्ड , नीम चौक , हाट गली होते हुए फतेह क्लब पहुॅची । इस यात्रा में बडी संख्या में हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्कूली बच्चों ने भाग लिया और पूरे रास्ते अमर शहीदों के उद्घोष भी लगाए ।

अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका द्वारा संचालित वाहनों में चल रहे देशभक्ति गीत के साथ कदम ताल करते हुए अपनी यात्रा पूर्ण की । इस दौरान उपस्थित नागरिकों द्वारा फतेह क्लब मे स्थापित तिरंगा सेल्फी पाइंट पर सेल्फी ली , कलेक्टर डॉ बेडेकर ने लोगो को इस उत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए आव्हान भी किया । कलेक्टर डॉ बेडेकर के निर्देशानुसार लोगों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया ।

 इस दौरान कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने उपस्थित समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी http://harghartiranga.com वेब पोर्टल पर जाकर अपना अपना रजिस्ट्रेशन करें ताकि इस राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर इस पर्व में शामिल हो सके । तिरंगा यात्रा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , डिप्टी कलेक्टर श्री जीपी अग्रवाल , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अश्विनी कुमार सहित बडी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी , जनप्रतिनिधि श्री मकु परवाल , श्री गोविन्दा गुप्ता , श्री रिंकेश तंवर सहित जिले के नागरिक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!