दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर में कल्ला जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः श्रृंगार आरती के पश्चात सुसज्जित रथ में कल्ला जी महाराज की तस्वीर घोड़े पर गादी पति संजयजी वाणी नगर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह के रूप में बैंड बाजे के साथ भ्रमण पर निकले।

नगर भ्रमण के पश्चात पुनः गादी स्थल पहुंचा जहा भक्तों द्वारा महा आरती की । सभी ने महाप्रसादी प्राप्त की। आयोजन में अलीराजपुर, राणापुर,जोबट,आंसुओं, बरझर बडी़ संख्या में भक्तों ने भाग लिया।